
उदित वाणी, जमशेदपुरः लाजपत पब्लिक स्कूल में आज पौधरोपण दिवस मनाया गया। बता दें कि हर साल 5 जून को अंतर्राष्ट्रीय पौधरोपण दिवस मनाया जाता है। गर्मी की छुट्टी के कारण स्कूल द्वारा आज सभी शिक्षकों और छात्रों के साथ पौधरोपण दिवस मनाया गया। शिक्षा समिति के चेयरमैन विनोद अरोड़ा इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधे लगाने से नहीं होगा, एक अच्छे नागरिक के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम पौधों की देखभाल करें और उन्हें पानी दें। इस दौरान प्राचार्य रंजीत घोष सहित अन्य मौजूद थे।
Advertisement
<

