
उदित वाणी, जमशेदपुर : उपश्रमायुक्त अरविंद कुमार की निगरानी में श्रम विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के पांच संस्थानों पर छापामारी की. टीम ने मानगो के डिमना रोड स्थित सनराइज टाइल्स, पीओजे फर्नीचर, आदित्य विजन, इलेक्ट्रो मार्ट जमशेदपुर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन साइट में विभिन्न श्रम अधिनियमों के अंतर्गत निरीक्षण किया. इन सभी 5 प्रतिष्ठानों को विभिन्न श्रम अधिनियमों के अनुपालन के लिए नोटिस निर्गत किया जाएगा.
Advertisement
<
