
उदित वाणी, जमशेदपुर: घाटशिला महाविद्यालय की मेजबानी में शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय दो दिवसीय एथलीट मीट का आगाज किया गया. इसका आयोजन मऊभंडार स्थित स्पोर्ट्स क्लब मैदान में किया जा रहा है.
इसका उद्घाटन एचसीएल के उप महाप्रबंधक (माइंस) सुखलाल हांसदा, उप महाप्रबंधक (वर्क एंड एचआर) श्रवण कुमार झा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उसके बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष सह प्राचार्य डॉ. चौधरी ने दो दिवसीय एथलीट मीट प्रारंभ करने की घोषणा की.
तत्पश्चात सभी अतिथियों ने कोल्हान विश्वविद्यालय के विविध महाविद्यालयों से आए टीम मैनेजर, कोच एवं खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया.
दो दिवसीय एथलीट मीट में टाटा कॉलेज चाइबासा से 21, महिला कॉलेज चाईबासा से 12, करीम सिटी कॉलेज से 15, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज से 15, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज से दो, केएस कॉलेज सरायकेला से 10, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन से 11, एबीएम कॉलेज जमशेदपुर से दो, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर से 15, एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर से 31 तथा घाटशिला कॉलेज घाटशिला से 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 98 छात्र तथा 66 छात्राएं शामिल हैं.
आयोजन समिति के सचिव इंदल पासवान ने बताया कि इसमें 5000 मीटर, 1500 मीटर, 800 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर, एक 100 मीटर रेस, शॉट पुट, लॉन्ग जम्प, हाय जम्प, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो तथा रिले रेस महिला तथा पुरुष खिलाड़ियों के लिए करवाया जा रहा है.
इस दो दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय आयोजन समिति के डॉ पी के गुप्ता, डॉक्टर नरेश कुमार, डॉक्टर एस के सिंह, डॉक्टर संदीप चंद्रा, डॉ एस पी सिंह, डॉक्टर दिलचंद राम, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, डॉ कुमार विशाल, प्रो विकास मुंडा, डॉक्टर सोमा सिंह, प्रो राम विनय श्याम, प्रोफ़ेसर मोहम्मद सज्जाद के अलावे सभी सदस्य, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स मुख्य रूप से हैं.


