
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बुधवार को पीजी सेमेस्टर वन (सत्र 2020-22) का परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने कहा कि जनवरी 2022 में उक्त परीक्षा आयोजित की गयी थी. उसी परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है. मालूम हो कि सत्र 2020-22 का सेकेंड व थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया गया है. अब उक्त सत्र के विद्यार्थी सिर्फ अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा लिखेंगे.
Advertisement
<

