
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला खोखो एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को कोल्हान प्रमंडलीय खोखो चैंपियनशिप-2026 का आयोजन और समापन हुआ. मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने खोखो कोर्ट का पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर उद्घाटन किया. उन्होंने खेल के लाभ बताते हुए सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया.
नॉकआउट मुकाबलों में रोमांच
कोल्हान के तीनों जिलों से 24 सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेने वाली चैंपियनशिप अंडर-14 बालक/बालिका और अंडर-18 बालक/बालिका वर्गों में आयोजित हुई. सभी मैच नॉकआउट फॉर्मेट में खेले गए. अंडर-14 बालिका वर्ग में पोटका की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया.

श्रेणीवार परिणाम
अंडर-14 बालक वर्ग में पोटका विजेता व डीके स्पोर्ट्स उपविजेता रहा. अंडर-14 बालिका में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बागबेड़ा चैंपियन व पोटका उपविजेता. अंडर-18 बालक में संत जी डीएस अकेडमी विजेता व श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर उपविजेता. अंडर-18 बालिका में संत जीडीएस अकेडमी चैंपियन व होली क्रॉस स्कूल उपविजेता रही.
विजेताओं का सम्मान
समापन में विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार, ऐरोन और नरेश लाल ने विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए. जिला खोखो सचिव विक्टर विजय समद ने अतिथियों का स्वागत किया. संचालन एम अरशद व डोबो चाकिया ने किया. धन्यवाद संयुक्त सचिव दयाल सिंह मेहरा ने दिया.
आयोजन में उषा बाखला, अजय महंती, डब्लू रहमान सहित तकनीकी विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

