
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना सभागार में बुधवार को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने किया। कार्यक्रम में कोल्हान के तीनों जिलों से सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।
ड्यूटी मीट में 10 स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल 6 विषयों पर परीक्षा ली जाएगी। डीआईजी ने कहा कि इस तरह के आयोजन पुलिस पदाधिकारियों की पेशेवर दक्षता बढ़ाने और अपराध अनुसंधान को तकनीकी दिशा देने में मददगार साबित होते हैं।
जमशेदपुर के एसएसपी ने कहा कि झारखंड पुलिस में अपार संभावनाएं हैं और ऐसे आयोजन अनुसंधान को नई दिशा देने का काम करेंगे। मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
Advertisement
<

