
उदित वाणी, जमशेदपुर : जेम्को बस्ती विकास समिति के संरक्षक केएन झा के निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार आज स्वर्ण रेखा घाट पर किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
बस्ती विकास समिति के सचिव करनदीप सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि केएन झा समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा प्रेरणास्रोत रहे. उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा.
Advertisement
<

