
उदित वाणी, जमशेदपुर : देश की अग्रणी डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने झारखंड में अपने व्यवसायिक विस्तार को जारी रखते हुए, शुक्रवार को जमशेदपुर के बिस्टुपुर मेन रोड स्थित डी’कोस्टा मेंशन में अपना पाँचवाँ एक्सक्लूसिव शोरूम भव्य रूप से उद्घाटित किया.
कार्यक्रम में हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने रिबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया.
त्योहारी सीजन को देखते हुए किसना ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है. डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक और गोल्ड ज्वेलरी पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. इसके साथ ही, आईसीआईसीआई बैंक कार्डधारकों को 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा.
‘शॉप एंड विन’ अभियान के तहत ग्राहक हज़ार से अधिक स्कूटी और दो सौ से अधिक कारें जीतने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे.
इस अवसर पर घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा हुआ बाज़ार है. जमशेदपुर में नया शोरूम हमारे विज़न ‘हर घर किसना’ को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
कंपनी के डायरेक्टर पराग शाह ने इसे पूर्वी भारत में किसना के विस्तार का अहम पड़ाव बताया. वहीं, फ्रेंचाइज़ी पार्टनर्स अनीश मोहम्मद और सचिन सिंह ने लॉन्च के अवसर पर ब्लड डोनेशन, भोजन वितरण और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया.

