
उदित वाणी, जमशेदपुर : नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय खासमहल में प्राथमिक विद्यालय के छात्र टेंट में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, क्योंकि स्कूल भवन को जवान गोदाम के रूप में उपयोग कर रहे हैं. पानी, बिजली व शौचालय की कमी से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है.
स्कूल की जर्जर स्थिति
खासमहल प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक बनाने व नए भवन के लिए उपायुक्त को कई पत्र भेजे गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जर्जर भवन के बावजूद अब चुनावी जरूरतों के नाम पर कब्जा कर लिया गया, छात्र खुले में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. स्थानीयवासियों का आरोप है कि चुनाव समाप्ति के बाद स्कूल की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाएगा.
Advertisement
<

