
उदित वाणी, आदित्यपुर : खरकई नदी में डूबे बंतानगर बस्ती निवासी कोंदा बोदरा (उम्र_55 वर्ष) नामक व्यक्ति का शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया. इस कार्य में विशाल प्रधान, मुरली कालुंडिया, बिरसा बोदरा, मकरु कैवर्त, लोला सहित अन्य स्थानीय गोताखोर भाईयों ने सहयोग किया. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम को नदी में नहाने के क्रम में बंतानगर बस्ती निवासी कोंदा नदी में अचानक डूब गया था. बताया जाता है कि मृतक के 4 बच्चे हैं.
Advertisement
<

