
उदित वाणी, जमशेदपुर: विवेक विद्यालय गोविंदपुर में शनिवार को केजी नाइट का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इग्नू की काउंसलर ऑफ एजुकेशन डॉ. सुचिता भुइयां एवं प्रबंधन समिति के सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने किया.
सर्वप्रथम गणेश वंदना की प्रस्तुति की गई. इसके बाद अभिनेताओं के अभिनय के तर्ज पर एक गीत, फैशन-शो, सामूहिक सस्वर पाठ, ओम साईं राम गीत, भंगड़ा नृत्य तथा संस्कृत में श्लोक-पाठ प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति को धन्यवाद दिया.
प्राचार्य अवधेश सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अभिभावकों, बच्चों तथा विद्यालय परिवार के लोगों का आभार प्रकट किया.
Advertisement
<

