
हैदराबाद: हाल में खम्मम में अपनी पहली जनसभा की सफलता के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) महाराष्ट्र के नांदेड़ में अपनी दूसरी सभा आयोजित करने के लिए तैयार है, तेलंगाना के बाहर पार्टी की पहली सभा पांच फरवरी को होगी. तेलंगाना के बंदोबस्ती मंत्री इंद्रकरन रेड्डी और पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भीड़ जुटाने की योजना सहित व्यवस्था का जायजा लेने के लिए हाल में पड़ोसी रा’य का दौरा किया.तेलंगाना के बाहर बीआरएस की यह पहली जनसभा है. केसीआर (तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव) सभा को संबोधित करेंगे. नांदेड़ क्षेत्र के कुछ महत्वपूर्ण नेताओं के पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है. बैठक से पहले राव के नांदेड़ के एक प्रसिद्ध गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेकने की संभावना है. नांदेड़ को इसलिए चुना गया क्योंकि तेलंगाना से निकटता के कारण जिले में तेलुगू भाषी लोगों की अ‘छी खासी आबादी है.राव केसीआर के नाम से भी जाने जाते हैं. उन्होंने पहले संवाददाताओं से कहा था कि पड़ोसी रा’य के कई गांव उनकी सरकार द्वारा लागू की जा रही कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं से आकर्षित होकर तेलंगाना में अपना विलय चाहते हैं. 2024 के आम चुनावों में बीआरएस का नारा ‘अबकी बार किसान सरकार’ होगा. केसीआर ने हाल में कहा था कि सबसे अमीर रा’यों में से एक होने के बावजूद महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या की सबसे अधिक घटनाएं हो रही है.राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नांदेड़ की सभा में राव का भाषण किसानों के मुद्दों पर केंद्रित होगा.
