
उदित वाणी, जमशेदपुर: श्री राजस्थान शिव मंदिर कमेटी द्वारा देव दीपावली का आयोजन आज जुगसलाई में किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित देव दीपावली का शुभारंभ संध्या 4.30 बजे मंदिर प्रांगण में होगा, जिसमे 5001 दीपक जलाए जाऐंगे।
सर्वप्रथम साम्मूहिक आरती की जाएगी। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। कमेटी द्वारा हर वर्ष देव दीपावली का आयोजन किया जाता है।
Advertisement
<

