
उदित वाणी, जमशेदपुर: कबीर मेमोरियल उर्दू उच्च विद्यालय में शनिवार को हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के सीनियर स्पोट्र्स एडमिनिस्ट्रेटर हसन इमाम मलिक उपस्थित थे.
विद्यालय के सचिव मतीनुल हक अंसारी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया. कबीर वेलफेयर ट्रस्ट, जाकिरनगर के चेयरमैन डॉ. सलीम ने भी मुख्य अतिथि डॉ. मलिक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
सचिव मतीनुल हक अंसारी ने मुख्य अतिथि के खेल के क्षेत्र में योगदान को सराहा और कहा कि आशा है विद्यालय के छात्रों को आगे तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे. विद्यालय प्रधान रिजवान अहमद ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
Advertisement
<

