
उदित वाणी, जमशेदपुर: आईजीयू सब जूनियर ईस्ट ज़ोन फीडर टूर 2023 का आयोजन 28 से 31 मार्च के बीच कोलकाता, जमशेदपुर, असम, मेघालय और पटना में हो रहा है.
डिजिटल पार्टनर के रूप में माई कोलकाता के साथ इस दौरे में पूरे भारत में कुल 12 से 14 टूर्नामेंट शामिल होंगे, जिसमें कोलकाता, जमशेदपुर, असम, मेघालय और पटना आयोजन स्थल होगा. टूर्नामेंट में 100 से अधिक प्रतिभागी जूनियर्स लड़कियों और लड़कों की श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसमें लड़कों के वर्ग ए, बी और सी के शीर्ष पांच खिलाड़ी मुख्य आईजीयू जूनियर टूर के लिए क्वालीफाई करेंगे.
अन्य श्रेणियों के साथ-साथ लड़कियों के वर्ग में सभी प्रतिभागियों को ईस्टर्न टूर पर उनके प्रदर्शन के आधार पर आधिकारिक आईजीयू रैंकिंग में क्रमबद्ध किया जाएगा. जूनियर्स को भागीदारी और योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जो उनके बाद के शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में उपयोगी साबित हो सकते हैं.

