
उदित वाणी, जमशेदपुर: संस्थापक दिवस पर शहरवासियों को जंगल ट्रेल का उपहार मिलने जा रहा है. 21 एकड़ में सोनारी सीएच एरिया के हॉर्स राइडिंग स्कूल के पीछे जंगल ट्रेल बनकर तैयार है, जिसका उदघाटन टाटा समूह के प्रमुख एन चन्द्रशेखरन करेंगे.
इस जंगल ट्रेल में भ्रमण कर आप शहर में ही जंगल का मजा ले सकते हैं. इस जंगल ट्रेल में 19 हजार से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं. साढ़े तीन किलोमीटर लंबाई का वॉकिंग ट्रैक बनाया गया है, जिसकी चौड़ाई दो मीटर है. शहर की हरियाली को बनाये रखने और जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए टाटा स्टील की यह बड़ी पहल है.
इस जंगल ट्रेल में पानी से लेकर अन्य सुविधाएं इस तरह से विकसित की गई है कि वह आना वालों के लिए रोमांचक हो. उल्लेखनीय है कि जुस्को ने नवमंबर 2021 में इसे बनाने का काम शुरू किया था.

