
उदितवाणी, जमशेदपुर: राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) जमशेदपुर में 29 नवंबर को स्कूली छात्रों और शिक्षकों के लिए सीएसआईआर-जिज्ञासा आभासी प्रयोगशाला परियोजना के तहत विद्यार्थियों ने विजिट किया.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल के शिक्षकों और वरिष्ठ छात्रों के साथ संबंध स्थापित करना और विज्ञान सीखने को रोचक बनाना था. जमशेदपुर पब्लिक स्कूल के साठ छात्रों ने सीएसआईआर-एनएमएल का दौरा किया. उनके साथ एक ही स्कूल के दो शिक्षक भी थे. छात्रों और शिक्षकों के लिए भ्रमण को मनोरंजक और संवादात्मक बनाने हेतु एक विस्तृत योजना बनाई गई थी.
उद्घाटन भाषण सीएसआईआर-एनएमएल के आरपीबीडी प्रभाग के प्रमुख और मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एस. के. पाल द्वारा दिया गया. आगे, डॉ. अनिमेष जाना ने सीएसआईआर संगठन के बारे में संक्षेप में बात की और एनएमएल को सीएसआईआर के तहत प्रमुख प्रयोगशालाओं में से एक बताया. उ
न्होंने प्रतिभागियों को 5 प्रमुख अनुसंधान एवं विकास प्रभागों, 3 अनुसंधान एवं विकास सहायता प्रभागों, वर्कशॉप और अन्य अनुसंधान सुविधाओं के साथ सीएसआईआर-एनएमएल की संगठन संरचना और मुख्य गतिविधियों के बारे में बताया. उन्होंने शिक्षा और कौशल के बीच अंतर पर भी चर्चा की.
वर्चुअल लेबोरेटरी प्रोग्राम के बारे में जाना
डॉ. जाना की प्रस्तुति के बाद सीएसआईआर-जिज्ञासा वर्चुअल लेबोरेटरी प्रोग्राम पर केआरआईटी प्रभाग टीम के डॉ. अनिकेत दत्त ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी.
उन्होंने लक्षित लाभार्थियों और कार्यक्रम के लक्षित स्थानों, कार्यक्रम के उद्देश्यों और इस कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जा रहे स्कूल केंद्रित कार्यक्रमों के बारे में बात की. जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत वैज्ञानिक और विज्ञान शिक्षक सम्मेलन, नवाचार पर शिक्षकों का प्रशिक्षण, एटीएल (अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला), स्कूलों को गोद लेना और लोकप्रिय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन होता है.
डॉ. वीसी श्रीवास्तव, मुख्य वैज्ञानिक, सीएसआईआर-एनएमएल ने “विज्ञान, प्रौद्योगिकी, समाज और पर्यावरण: हमारी जिम्मेदारी” पर लोकप्रिय व्याख्यान श्रृंखला में एक व्याख्यान दिया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा.
टीम ने छात्रों और शिक्षकों को जिज्ञासा कार्यक्रम के यूट्यूब चैनल की सदस्यता लेने में मदद की. समग्र कार्यक्रम छात्रों और शिक्षकों के लिए बहुत ही आकर्षक था. दिन भर के कार्यक्रम के अंतर्गत अभियांत्रिकी प्रभाग, केआरआईटी प्रभाग, सीएसआईआर-एनएमएल संग्रहालय और 3 डी प्रिंटर सुविधा आदि स्थानों का दौरा शामिल था.

