
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन के बैनर तले कदमा के प्रकृति विहार में चल रहे जोहार हाट का समापन शनिवार 20 मई को होगा. जोहार हाट के इस पांचवें संस्करण में इस महीने झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम के 21 कारीगरों ने अपने शिल्प को प्रदर्शित किया.
इन प्रदेशों के सबर, संथाल, मुंडा और बोडो जनजातीय समूक के कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों को दर्शाया. जोहार हाट में ळिल्प के साथ ही डनजातीय खाने, संगीत और उनके मुद्दों पर कई सत्र भी आयोजित हुए.
उल्लेखनीय है कि जोहर हाट की अवधारणा हर महीने एक सप्ताह लंबी प्रदर्शनी के माध्यम से पूरे भारत की जनजातियों कला, शिल्प, व्यंजन और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित स्थान बनाने के लिए की गई है.
हाट के इस संस्करण में पूरे भारत के 3 राज्यों के विभिन्न संगठनों और सामाजिक उद्यमियों द्वारा 8 अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं. इस संस्करण के हाट की थीम समर वीव्स है. ऐसे में जोहार हाट को देखने का शनिवार को अंतिम दिन है.


