
उदित वाणी जमशेदपुर : आर्का जैन यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय जॉब फेयर करियर कनेक्ट 2022 का समापन हुआ. इस करियर फेयर में कुल 3822 छात्रों ने रजिस्टर किया. जिसमें पहले दिन कुल 1500 छात्र एवं दूसरे दिन 1100 छात्र मौजूद रहे. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इतने बच्चों ने रजिस्टर किया और 2 दिनों में आर्का जैन यूनिवर्सिटी के जॉब फेयर में 2300 इंटरव्यू हुए.
2300 इंटरव्यू दो दिनों में अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है. जहां अंतिम रूप से 700 छात्रों का चयन हुआ. छात्र ना केवल जमशेदपुर से बल्कि पूरे झारखंड बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, यहां तक कि चेन्नई तक से छात्रों ने इस मेगा जॉब फेयर में पार्टिसिपेट किया.एनआईए दौरान 5 छात्रों को बायजूस ने आठ लाख का ऑफर दिया. सबसे ज्यादा हायरिंग योकोहमा टायर्स ने 119 पदों के लिए की एवं सुप्रीम ग्रुप ने भी 100 छात्रों की हायरिंग की.
मेगा जॉब फेयर का समापन सारे एचआर ऑफिशियल एवं डिग्निटरीज के साथ संपन्न हुआ. जहां प्लेसमेंट हेड हिमांशु कुमार सिन्हा ने सारे एचआर एग्जीक्यूटिव को इस रिकॉर्ड प्लेसमेंट के लिए एवं इस मेगा जॉब फेयर, जहां पर 3800 छात्रों ने रजिस्टर किया 2300 से भी ज्यादा इंटरव्यू हुए हैं और 730 से भी ज्यादा छात्र चयनित हुए, इसके लिए सारे कंपनी इसके ऑफिशियल को बधाई दी.

