
उदित वाणी, जमशेदपुर: श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती सम्मानपूर्वक मनाई गई. सर्वप्रथम सभी ने जमशेदजी टाटा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया.
विद्यालय के सचिव डॉ हरिवल्लभ सिंह आरसी ने अपने संबोधन में कहा की जमशेदजी जब व्यवसाय के बारे में सोचे थे तो इसके लिए वे अमेरिका जाना चाहते थे, मगर स्वामी विवेकानंद जी ने उन्हे भारत में ही उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया. उन्हे सरकार से 1899 ईसवी में स्टील का कारखाना लगाने की अनुमति मिली और 1912 को पहला स्टील बनकर तैयार हुवा था.
आंकड़ों के हिसाब से आज टाटा कंपनी के बदौलत लगभग 5 करोड़ परिवारों को रोजगार मिला है. ऐसे महापुरुष को शत शत नमन मौके पर विद्यालय की प्राचार्या संगीता सिंह,उप प्राचार्या सुजाता चौरसिया, अध्यक्ष डॉ अंगद तिवारी, कोषाध्यक्ष डी एन सिंह, विवेक पांडेय सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित थी.

