
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बन्द पड़ी जेएमटी ऑटो लि0 के कर्मचारियों ने प्रबन्धन से बकाये वेतन का भुगतान करने तथा कंपनी में पुनः नौकरी देने की माँग की है.
इस संबंध में कंपनी के कामगारों तथा कर्मचारियों ने आज जेएमटी ऑटो लि0 प्रबन्धन से मुलाकात कर अपनी बातें रखी तथा बकाये वेतन का भुगतान कराने का अनुरोध किया. साथ ही नए प्रबन्धन के आने के बाद पुनः नौकरी पर रखने की माँग भी की गई. उल्लेखनीय है कि औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में शुमार जेएमटी ऑटो लि0 के फरवरी-2022 में बन्द होने के कारण कंपनी का मामला एनसीएलटी कोर्ट में चला गया था.
वहीं, कंपनी के कामगार एवं कर्मचारियों के समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है. प्रबन्धन के द्वारा अब-तक कामगार एवं कर्मचारियों के बकाये वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है.
वहीं, प्रमुख कंपनियों में शुमार रामकृष्णा फोर्जिंग लि0 के द्वारा जेएमटी ऑटो लि0 का अधिग्रहण करने की सूचना प्राप्त होने के बाद मजदूरों और कामगारों के मन में दोबारा कंपनी में रोजगार प्राप्त होने की उम्मीद जागृत हुई है.

