
उदित वाणी, जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ को लेकर राजधानी रांची में झामुमो विधायकों के साथ कोल्हान के झामुमो कार्यकर्ता भी जुट गए.
एक और जहां सत्तारूढ़ झामुमो और कांग्रेस विधायक दल बैठक कर रणनीति बनाते रहे तो वहीं दूसरी ओर झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर से प्रदर्शन करते दिखे. ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झामुमो कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया है. शहर से मोरहाबादी मैदान में जुटे सीएम हेमंत सोरेन के समर्थकों ने कहा कि ईडी की कार्रवाई सरकार को अस्थिर करने की साजिश है.
भाजपा राज्य में एक आदिवासी मुख्यमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. यही वजह है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. समर्थकों ने कहा कि हम सभी मुख्यमंत्री का समर्थन करने के लिए यहां पहुंचे हैं.
जब 3 नवंबर को मुख्यमंत्री को ईडी ने बुलाया था उस वक्त भी कार्यकर्ताओं का हुजूम राजधानी रांची में इका हुआ था. उस दिन भी कार्यकर्ता पहले मोरहाबादी मैदान में जुटे और फिर मुख्यमंत्री आवास के बाहर इका हो गए. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था.
शहर से झामुमो नेता महाबीर मुर्मू के अलावा चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, निमडीह प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव रांची पहुंचे. कल भी जिला के कई नेता कार्यकर्ता रांची रवाना होंगे.

