
उदित वाणी, जमशेदपुर: एनआईटी के एचकेजीसी साफ_सफाई वर्करों ने आज आदित्यपुर नगर झामुमो के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान तथा उपाध्यक्ष लालाबाबू सरदार व नटवर लाल करुआ से मुलाकात की तथा उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. सफाई कर्मियों की समस्या सुनने के बाद नगर अध्यक्ष ने कहा कि झामुमो सफाई कर्मियों की साथ है. और अगर जरुरत पड़ी, तो झामुमो सफाई कर्मियों की समस्या को लेकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं रहेगा. उन्होंने सांसद जोबा मांझी से मुलाकात कर उन्हें एनआईटी के सफाई कर्मियों की समस्या से अवगत कराने की बात भी कही.
Advertisement
<

