
उदित वाणी, जमशेदपुर: झामुमो नेता आदित्य प्रधान क्षेत्रीय परिवहन प्रधिकार कोल्हान के गैर सरकारी सदस्य नामित किए गए हैं. इस संबंध में विभाग ने भी पत्र जारी कर दिया है.
बहरागोड़ा निवासी श्री प्रधान को विभाग के उपसचिव ने इस संबंध में शपथ पत्र दाखिल करने को कहा है. मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 68 में गैर सरकारी सदस्यों के पात्रता में जो प्रावधान है उसके तहत ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसका किसी परिहवन उपक्रम में कोई वित्तीय हित चाहे स्वतत्वधारी, कर्मचारी के रूप में या अन्यथा नहो, राज्य या प्रादेशिक परिवहन प्रधिकार के सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाता है
Advertisement
<

