
उदित वाणी,रांची: बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान को लेकर बिशेष शाखा द्वारा राज्य के सभी डीसी-एसपी को पत्र लिखे जाने के मामले में झामुमो की ओर से सफाई दी गई.
मामले में पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भटटाचार्य ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर विधानसभा के अंदर व बाहर लगातार सवाल उठाया जा रहा था. राज्यभर में प्रोपगंडा चलाया जा रहा था. दूध का दूध व पानी का पानी अलग करने के लिए यह कदम उठाया गया है.
वहीं पत्रकार वार्ता के दौरान मणिपुर हिंसा मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भटटाचार्य ने वहां के मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने और वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा चिंताजनक है. वहां कूकी जनजातियों पर हमला किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी, दलित, मूलवासी व अल्पसंख्यक को ध्यान में रखकर नीतियां बनाने की मांग की.

