
उदित वाणी, जमशेदपुर: 14 से 19 नवंबर तक जम्मू में आयोजित होने वाली 48 वे जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड वॉलीबॉल टीम का चयन दिनांक 5 और 6 नवम्बर को रामदास भत्ता सेंटर में आयोजित की जा रही है,पहले दिन बालिका वर्ग का चयन और दूसरे दिन बालक वर्ग का चयन किया जाएगा,
झारखंड के सभी जिला से खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे,चयनित खिलाड़ी जमशेदपुर में ही तीन दिन का कैंप करेगे,कोचिंग कैंप रामदास भत्ता में आयोजित की जाएगी,चयनित टीम 10 नवंबर को रांची से जम्मू के लिए रवाना होगी जो की झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. उक्त जानकारी ईस्ट सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव कुमार मिश्रा ने दी.
Advertisement
<

