
उदित वाणी धनबाद: धनबाद रेल मंडल पहली बार रेल मिलिंग मशीन ला रहा है। इससे यात्रियों का सफर और ज्यादा आरामदायक होगा।रेल मिलिंग मशीन पटरियों पर स्टील की क्षतिग्रस्त ऊपरी परत को पीसकर ट्रैक को नया बनाती है। इसमें सैकड़ों कटिंग टिप्स वाले पहिए होते हैं, जो रेल के छोटे-छोटे टुकड़ों को काटने के लिए घूमते हैं और ट्रैक की सभी खामियों को हटाते हैं।
इससे ट्रेन के आवागमन में आसानी होती है और यात्रियों को जर्क समेत तमाम रुकावटों से राहत मिलती है।
Advertisement
<

