
उदित वाणी, जमशेदपुर : डुमरी विधानसभा सीट से जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उनका इलाज माइनटांड़ स्थित आवास पर चल रहा है। विधायक ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार कार्यक्रम और भागदौड़ के कारण उन्हें बुखार, सिर दर्द और पेचिश की शिकायत हुई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
जयराम महतो ने कहा कि फिलहाल वे ठीक हैं, लेकिन अगले चार-पांच दिन किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे और इस दौरान उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द रहेंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी कोई समस्या हो, पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी से संपर्क किया जाएगा। उनका इलाज आवास पर डॉक्टरों की देखरेख में जारी है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले एक कार्यक्रम में भीगने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ी थी।

