
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडल–3 की मंडलीय सभा “उत्कर्ष – संकल्प से सफलता तक” की प्रेरणादायी थीम के साथ मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के तत्वावधान में आज जमशेदपुर में भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई. यह सभा संगठनात्मक मजबूती, युवा सहभागिता एवं भावी योजनाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही.
इस मंडलीय सभा में मंडल–3 के प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा श्री मोहित मूनका जी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 12 शाखाओं से लगभग 100 युवा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. सरायकेला, चाईबासा, चाईबासा जागृति, चांडिल नगर, घाटशिला, चाकुलिया संकल्प, कालीमाटी आकृति व्हील्स, टाटानगर अचीवर, स्टील सिटी सुरभि, स्टील सिटी एवं जमशेदपुर शाखा सहित अन्य शाखाओं की सक्रिय उपस्थिति रही.
सभा में झारखंड प्रांत के अनेक वरिष्ठ एवं अनुभवी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें रांची से पधारे प्रांतीय अध्यक्ष युवा श्री विशाल पाड़िया जी, राष्ट्रीय सहायक मंत्री युवा श्री हर्ष सुल्तानिया जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल–3) युवा श्री मोहित मूनका जी, मुख्यालय उपाध्यक्ष युवा श्रीमती श्वेता जालान जी, महामंत्री युवा श्री दीपक गोयनका जी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता जी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नंदकिशोर अग्रवाल जी तथा मंडल–3 के सहायक मंत्री युवा श्री सौरव संथालिया जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का शुभारंभ परिचय सत्र से हुआ, जिसमें मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित शाखा प्रतिनिधियों ने अपना संक्षिप्त परिचय दिया. आयोजक शाखा अध्यक्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात प्रांतीय उपाध्यक्ष द्वारा स्वागत वक्तव्य दिया गया.
अपने प्रेरणादायी मार्गदर्शक संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष युवा श्री विशाल पाड़िया जी ने मंच के मूल मंत्र “सेवा, संस्कार और संगठन” को आत्मसात करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे संकल्प के साथ कार्य करें, तभी उत्कर्ष और सफलता सुनिश्चित होगी. राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने भी संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व विकास, युवा सशक्तिकरण एवं आगामी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए.
मंडलीय सभा के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भावी कार्यक्रमों, सेवा परियोजनाओं, संगठन विस्तार एवं शाखाओं की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई. सभी शाखाओं ने अपने–अपने कार्यों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया.
सभा के विशेष आकर्षण रहे Talk Show (संवाद सत्र), Know Your Manch तथा मंडल पुरस्कार वितरण जैसे नवाचारपूर्ण सत्र. संवाद सत्र के माध्यम से सदस्यों को प्रांतीय अध्यक्ष से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर प्राप्त हुआ, वहीं Know Your Manch क्विज़ के माध्यम से मंच के इतिहास एवं संविधान की जानकारी को रोचक रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी सदस्यों ने मुक्तकंठ से सराहना की.
कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष युवा लिपू शर्मा,युवा उमेश खिरवाल,निवर्तमान अध्यक्ष युवा अश्विनी अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष युवा युवा विकास शर्मा, सचिव युवा हेमंत अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक युवा हेमंत गुप्ता एवं युवा मयूर संघी ,युवासौरभ अग्रवाल, युवा रवि शंकर सोनी, युवा शशांक भालोटिया, युवा उत्तम शर्मा,युवा अनिकेत अग्रवाल,युवा आशीष अग्रवाल,युवा जितेश अग्रवाल,युवा शिव चंद शर्मा,युवा सहर्ष गोयल,युवा हर्ष अग्रवाल,युवा देव अग्रवाल,युवा उत्सव अग्रवाल,युवा हर्ष शर्मा,युवा चेतन गर्ग,युवा प्रकाश बजाज सहित जमशेदपुर शाखा की संपूर्ण टीम का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा.
सभा का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ सौहार्दपूर्ण, ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ.

