
उदित वाणी कांड्रा: व्यवहार न्यायालय सरायकेला में कल दिनांक 14.05.22 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रशाल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कर कमलों द्वारा आयोजित होना तय हुआ है। आज इस निमित्त माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार पाँच बेंचों का गठन तथा अन्य तैयारी पूरी कर ली गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि कल अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुलह समझौते के आधार पर अपने मामलों का निष्पादन करें। कल न्यायालय में लंबित सभी तरह के सुलहनिय वाद, एक्साइज, फॉरेस्ट, एन आई एक्ट, अपराधिक सभी सुलहनिय, वैवाहिक विवाद संबंधी तथा अन्य दीवानी मामले, बिजली विभाग के मामले का निष्पादन किया जायेगा। इसके अलावा सभी बैंकों के मामले को निष्पादित करने के लिए भी अलग बेंच का गठन किया गया है।

