
उदित वाणी, रांची: झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल [जिफा] व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त तत्वावधान में 17 व 18 दिसंबर को पांचवां झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन मोराहाबादी स्थित विश्वविद्वालय परिसर में किया जायेगा.
जिफा के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील सिंह बादल ने गुरूवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि महोत्सव के पहले दिन भारत समेत 32 देशों की 134 फिल्मों में से चयनित 53 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा.विश्वविद्यालय के हॉल में 5 एलईडी स्क्रीन के माध्यम से फिल्में निशुल्क प्रदर्शित किये जायेंगे.
बादल ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन 18 दिसंबर को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस अवार्ड नाइट का उद्घाटन करेंगे तथा मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे.
इस अवसर पर नदिया के पार फेम सचिन के अलावा राजपाल यादव, महिमा चौधरी व स्मृति सिन्हा व अन्य कलाकार अवार्ड समारोह में उपस्थित रहेंगे. मुंबई के मशहूर एक्टिंग स्किल ट्रेनर और कास्टिंग डायरेक्टर प्रवीन चंद्र इच्छुक लोगों के लिए दो दिन के फ्री वर्कशॉप का आयोजन करेंगे.
हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

