
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड में नगर निकाय चुनावों की देरी और बैलेट पेपर से चुनाव के फैसले के खिलाफ भाजपा ने जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय पर बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में नेताओं ने राज्य सरकार पर नारेबाजी की. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ कर रही है.
बुनियादी सुविधाओं की कमी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सुधांशु ओझा ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के अभाव में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क व स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं चरमरा गई हैं. पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए ईवीएम हटाने की साजिश का खुलासा किया. दिनेश कुमार ने इसे तानाशाही बताया, जबकि व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने विकास ठहराव पर हमला बोला. जिला महामंत्री अनिल मोदी ने दलीय चुनाव व ईवीएम की मांग दोहराई.
धरना समाप्ति पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शीघ्र दलीय आधार पर ईवीएम से चुनाव की मांग की गई. मंच संचालन जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन ने किया, धन्यवाद पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने दिया.
प्रमुख उपस्थित कार्यकर्ता
– पूर्व जिला अध्यक्ष: अभय सिंह, दिनेश कुमार
– अन्य: नीरज सिंह, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, नीतीश कुमार, नीलू मछुआ
– मंडल अध्यक्ष: हन्नु जैन, जुगनू वर्मा, अमित मिश्रा, आनंद शर्मा, अश्विनी तिवारी
– बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जिसमें सुदीप्तो डे, राम सिंह मुंडा, अनमोल शर्मा आदि शामिल

