
उदित वाणी जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत बावनगोंडा का है जहां गीता महतो (36) नामक महिला ने अपने घर की बगल के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार की सुबह घटी है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार रितिका की 17 साल पूर्व शादी हुई थी। वह नीसंतान होने के कारण मानसिक तनाव में रहती थी। उनके परिवार में सास ससुर और उनके पति थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई करने में पुलिस जुट गई है।
Advertisement
<
