
उदित वाणी जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से छः नाबालिक बच्चों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति पश्चिम बंगाल के मालदा क्षेत्र के नजरुद्दीन टोला का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह बच्चों को काम कराने के लिए दिल्ली ले जा रहा था कि अचानक से टाटानगर में आरपीएफ द्वारा उसको पकड़ लिया गया। यह मानव तस्करी का मामला बताया जा रहा है। बरामद सारे बच्चों में सभी नाबालिक हैं। आरपीएफ द्वारा की गई कार्रवाई के बाद उसको जीआरपी टाटानगर को सौंप दिया गया। उसके खिलाफ भारतीय कानून न्याय संहिता की धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जानकारी ले रही है कि आखिर और भी कितने बच्चों की तस्करी अब तक यह युवक कर चुका है ? बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से बच्चों को लेकर दो-तीन ट्रेन बदलकर टाटानगर तक पहुंचा गया था और अनलोगों को नई दिल्ली ले जाना था। ट्रेन बदलने की वजह यह थी कि किसी तरह का शक किसी को ना हो सके। लेकिन टाटानगर आफ ने उसको धर दबोचा। सभी बच्चों को चाइल्ड लाइन। में भेज दिया गया है, जिसके बाद बच्चों के माता पिता से संपर्क कर सही सलामत भेज दिया जाएगा।

