
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): एस टाइप मैदान, आदित्यपुर मे इस बार दर्शकों को गुजरात के एतिहासिक सोमनाथ मन्दिर की आकृति का भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल देखने को मिलेगा. पूजा पंडाल के निर्माण पर लगभग 28 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है. जबकि पूजा समारोह के आयोजन का संपूर्ण बजट लगभग 45 लाख रुपए का है. उल्लेखनीय है कि यहाँ श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, सिंहभूम ब्वायज क्लब द्वारा पूजा समारोह आहूत किया जाता है. वहीं, पूजा पंडाल के निर्माण हेतु आज एस टाइप मैदान में पारंपरिक पूजा अर्चना के बीच भूमि पूजन हुआ. इस अवसर पर मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, संरक्षक विमल सिंह, छोटे सिंह, विनोद सिंह, अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ बबलू सिंह, उपाध्यक्ष भोला सिंह, सचिव विक्की सिंह, नीरू सिंह व सोनू खाँ, कोषाध्यक्ष संजीव पांडेय, चीतू सिंह, मुकेश सिंह, प्रवीण सिंह, छोटू सिंह, बंटी सिंह, राजेश, अविनाश, प्रकाश मेहता, जय नारायण, सुभाष कुमार, विवेक कुमार, आमोद कुमार, संजीव सिंह, सुधीर सिंह, मिथिलेश, अनिल सिंह, राजा घोष आदि उपस्थित थे.

