
उदित वाणी, जमशेदपुर: इंदौर में चल रहे बीएसएफ की अंतर सीमांत तैराकी में परसुडीह जानेगोड़ा निवासी अंजली निशा के पति बीएसएफ जवान विनीत बारला ने दो स्वर्ण पदक जीता है.
जम्मू में पदस्थापित विनीत बारला ने पहली प्रतियोगिता में 71.1 तथा दूसरी प्रतिस्पर्धा में 129.6 अंक हासिल किया. विनीत मूलत: जिमास्टिक के खिलाड़ी है साथ ही तैराकी की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेते है.
मूलरूप से खूंटी के गोविंदपुर निवासी विनीत के पिता भी सेना अपनी सेवा दे चुके हैं. उनकी पत्नी अंजली चाईबासा बीआरसी में सेवारत है.
Advertisement
<

