
उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो पुल से कूदने का प्रयास कर रहे युवक को टेंपो चालक के सहयोग से बचाया गया. दरअसल घटना बधवार की सुबह करीब 10.30 बजे की है. एक युवक आत्महत्या करने की मंशा से पुल के ऊपर चढ़ा था. तभी राहगीरों ने उस युवक को पुल पर लगी जाली पार करते देखा. तभी लोगों के शोर मचाने के बावजूद युवक नहीं रुका. इसके पश्चात एक ऑटो चालक ने उसे पहले रोकने का प्रयास किया, जब युवक नहीं रुका तो ऑटो चालक ने उसे पैसा देने का प्रलोभन दिया. इसके बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक जाली फांदकर उतरने लगा. घटना में एक ऑटो चालक ने युवक को आत्महत्या करने के प्रयास से रोक लिया, अन्यथा युवक पुल से नीचे स्वर्णरेखा नदी में कूदकर जान गवा सकता था. में वहीं युवक कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है. यहां तक कि वह अपना नाम भी नहीं बता पा रहा है. फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही घटना स्थल में पहुंचकर युवक को अपने साथ ले जा कर पूछताछ कर रही है.

