
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः जिला भाजपा के पूर्व मंत्री सतीश शर्मा सरायकेला-खरसावाँ जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रभारी बनाए गए हैं. श्री शर्मा पूर्व में प्रदेश भाजयुमो के पदाधिकारी, आरआईटी मंडल भाजपा के अध्यक्ष सहित अन्य कई पदों पर भी काम कर चुके हैं. उनकी नियुक्ति की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव द्वारा की गई है. वहीं, भाजपायियों द्वारा आज श्री शर्मा सहित किसान मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ललन शुक्ला का संयुक्त रुप से स्वागत किया गया. इस अवसर पर अमितेश अमर, शनि कुमार, रितेश सिंह, अमित सिंह, रणधीर गुप्ता, दीपक महतो, सत्यजीत साहू, रणधीर, सोनू, राजेश नाग, धीरन्द्र ओझा, सूरज, चन्दन शर्मा, अभिषेक, छोटू, आदर्श आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

