उदित वाणी जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह के रहने वाले अकबर हुसैन की पत्नी मुश्तरी खातून और उनके तीन बच्चों को चाचा ससुर ने ले जाकर दिल्ली में बेच दिया है। अकबर हुसैन ने मामले की शिकायत गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में जाकर एसएसपी किशोर कौशल से की है। अकबर हुसैन ने मामले में कार्रवाई कर इंसाफ की गुहार लगाई है। अकबर हुसैन ने बताया कि उनके चाचा ससुर लतीफ अंसारी और रफीक उनके घर आए और उनकी पत्नी मुश्तरी खातून और तीन बेटों को दिल्ली ले गए। बाद में पता चला कि इन सभी को वहां बेच दिया गया है। अकबर हुसैन ने बताया कि उनकी अपने बेटे से बात हुई तो वह कह रहा है कि पापा हम लोग बहुत मुसीबत में हैं। जहां बेचा गया है, वह बंधुआ मजदूरी में काम करवाया जाता है। इसलिए उन्हें छुड़ाए जाने की मांग की है।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।