
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में ATC टायर्स (योकोहामा टायर्स) द्वारा आयोजित भव्य प्लेसमेंट ड्राइव में 111 छात्राओं का चयन भरूच, गुजरात स्थित प्लांट के लिए हो गया.
BA, BSc, BCom और PG पाठ्यक्रमों की कुल 246 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था. कंपनी प्रतिनिधियों के प्री-प्लेसमेंट टॉक के बाद 121 छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से 111 का अंतिम चयन हुआ.
यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने चयनित छात्राओं को बधाई दी. प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. रत्ना मित्रा और उनकी टीम ने इस कार्यक्रम का सफल समन्वय किया. यह आयोजन छात्राओं के लिए औद्योगिक क्षेत्र में करियर के सुनहरे अवसर का प्रतीक बना.
Advertisement
<

