
उदित वाणी, जमशेदपुर : प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग ने 14 फरवरी को ‘जॉय ऑफ गिविंग’ पहल का 5वां संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया. यह कार्यक्रम सामुदायिक सेवा के पांच वर्षों का प्रतीक था. सिधगोड़ा परिसर में विशेष रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित यह पहल ऐतिहासिक थी, क्योंकि विश्वविद्यालय ने इस बहिष्कृत वर्ग को समाज में सम्मान और समानता दिलाने के लिए पहली बार मंच प्रदान किया.

सहानुभूति और समर्थन पर जोर
कार्यक्रम में सहानुभूति व समर्थन के महत्व पर प्रकाश डाला गया. स्वैच्छिक प्रयासों से यह संभव हुआ. समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, उसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व उपहार वितरण के साथ ट्रांसजेंडर सदस्यों ने फैशन शो किया.
प्रेरणादायक भाषण व श्रद्धांजलि
डीएसडब्ल्यू डॉ. किश्वर आरा और प्रॉक्टर डॉ. सुधीर साहू के प्रेरणादायक भाषण हुए. पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को एक मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
रजिस्ट्रार डॉ. सलोमी कुजूर, सीवीसी डॉ. अन्नपूर्णा झा, डॉ. नूपुर मिंज, डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ. रिजवाना परवीन, डॉ. अनामिका, डॉ. माधुरी प्रीयदर्शिनी और व्यावसायिक विकास शिक्षक उपस्थित रहे. संजना किन्नर के फीडबैक से समापन हुआ. डॉ. केया बनर्जी व गगनदीप ने संचालन किया तथा डॉ. श्वेता प्रसाद ने धन्यवाद दिया. डॉ. भारती वार्ष्णेय, एमबीए छात्राएं व विभिन्न विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इसे सफल बनाया.

