
उदित वाणी, जमशेदपुरः जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज केंद्रीय समिति ने मैट्रिक बोर्ड में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभिजीत शर्मा के घर पर जाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके माता-पिता को भी धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, सहायक महामंत्री राज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, झारखंड प्रदेश के महासचिव रामविलास शर्मा, प्रदेश सचिव सुजीत शर्मा, बीएन प्रसाद, अर्जुन राणा, अरविंद कुमार, कृष्णा कुमार, धनंजय कुमार की सहित अन्य उपस्थित थे।
Advertisement
<

