
उदित वाणी कांड्रा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है, गम्हरिया प्रखंड भाग 13 से जुझारू उम्मीदवार मोहम्मद अख्तर हुसैन के तूफानी दौरा से अन्य प्रत्याशी का पसीना छूटने अभी से ही लगा है। बांधडीह पंचायत के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का संघन दौरा किया। जन समर्थन मिलने से मोहम्मद अख्तर हुसैन ने कहा कि इस बार चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। मुझे लोग इसलिए मतदान करेंगे कि मैं शुरू से ही अपने राजनीतिक जीवन में विकास करने वालो का ही समर्थन किया है। और मेरी जीत सुनिश्चित होती है तो यहां की जनता के लिए सरकारी योजनाओं के साथ अपने व्यक्तिगत स्तर से भी क्षेत्र का विकास में अग्रिम भूमिका निभाऊंगा। डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में काफी संख्या में महिलाएं और युवा उपस्थित थे।


