
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर टोल ब्रिज मोड़ के पास एलपीटी ट्रक संख्या-जेएच05बीडी/2719 तथा बजाज पल्सर मोटर सायकिल संख्या-बीआर32डी/4780 के बीच हुई जोरदार टक्कर में मोटर सायकिल तीन युवक जख्मी हो गये, जिनमें बागबेड़ा निवासी धनेश पटेल तथा चन्दन कुमार की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जबकि चन्दन कोमा मे है. घटना मंगलवार की रात्रि लगभग 11 बजे आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास की है. घटना के समय मोटर सायकिल सवार तीनों युवक आदित्यपुर से कदमा जा रहे थे. जबकि ट्रक गम्हरिया से आदित्यपुर की ओर आ रहा था. वहीं, अचानक घटित इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया तथा उसकी जमकर धुनाई कर दी. बाद में उसे आदित्यपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. जबकि संबंधित ट्रक को जब्त कर पुलिस आदित्यपुर थाना ले आई है.
