
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर पुलिस ने बुधवार को टोल ब्रिज चौक के पास से विकास कुमार ठाकुर (पिता-कृष्णा प्रमाणिक)(हरिहरपुर, कान्ड्रा थाना क्षेत्र निवासी) को गिरफ्तार किया है, जिसे कि गुरुवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. गश्ती के दौरान टोल ब्रिज चौक के पास विकास कुमार ठाकुर पुलिस टीम को देखकर बाईक (बजाज ग्लैमर संख्या-जेएच05सी/6248) से भागने लगा, जिसे कि खदेड़कर पकड़़ा गया. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ऑटो कलस्टर के पीछे से हीरो स्पलैंडर मोटर सायकिल संख्या-जेएच05बीजेड/(नंबर मिटा हुआ) तथा हीरो मोटर सायकिल संख्या-जेएच05सी/6246 को जब्त किया है. पुलिस तीनों मोटर सायकिल को विधिवत जब्त कर थाना ले आई. इस संबंध में कांड संख्या-281/24, दिनांक 31.07.24, धारा-317(5)/3(5)बीएनएस के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

