
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में सीटें अब भी फुल नहीं हो सकी हैं। शनिवार को इसके लिए नामांकन हेतु तीसरी मेधा सूची जारी की गई।
इस मेधा सूची से तीनों स्कूलों में नामांकन लिए जाएंगे। तीसरी मेधा सूची में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका उच्च विद्यालय साकची में नामांकन के लिए कुल 28 छात्राओं की सूची जारी की गई है।
वहीं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सुंदरनगर में दाखिले के लिए कुल 5 छात्राओं की सूची जारी की गई है। इसी तरह सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बीपीएम बर्मामाइंस विद्यालय में नामांकन हेतु कुल 33 विद्यार्थियों की सूची अपलोड की गई है। इन विद्यार्थियों को अगले तीन दिनों में नामांकन लेने के लिए कहा गया है। बच्चों की मेधा सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
