
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः कोलकात्ता के आईजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ हुए बलात्कार और निर्मम हत्या के विरोध में तेजस्विनी संगठन के द्वारा शुक्रवार की शाम को कैंडल मार्च निकाला गया. प्रभात पॉर्क से शुरु हुए कैंडल मार्च का समापन पटेल (आकाशवाणी) चौक पर हुआ. इस दौरान बंगाल सरकार तथा केन्द्र सरकार से दोषियों को चिह्नित कर फाँसी की सजा देने की माँग भी की गई. साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की माँग भी की गई. कैंडल मार्च का नेतृत्व तेजस्विनी संगठन की अध्यक्ष नीतू शर्मा ने किया. इस अवसर पर सुमित कुमार, ऋषभ राज, दिव्याँश कुमार, माधव, प्रीतम कुमार, युवराज सिंह, ऋषभ पाँडेय, अभय मिश्रा, सत्यम सिद्धार्थ, ईशान राज, मीरा साहू, रिंकी सिंह, सुमन सिंह, संजना कुमारी, नूतन कुमारी, अनामिका चौरसिया, पुष्पा ठाकुर, पप्पू नाग, बब्ली कुमारी, बबीता कुमारी, नीतू सोनी, गीता पटेल आदि उपस्थित थे.

