the_ad id="18180"]

उदित वाणी जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस पर कोल्हानमंजरी की ओर से चित्रकारी, कोलाज मेकिंग एवं रील्स मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें स्नातकोत्तर विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकारी प्रतियोगिता में राजकुमारी देवगम को प्रथम स्थान, पूर्णिमा हेंब्रम तथा लक्ष्मीप्रिया को द्वितीय स्थान और लीलावती तथा प्रीति बोदरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चित्रकारी में अंग्रेजी विभाग के डॉ. अनिता चौधरी तथा साइकोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. धर्मेंद्र रजक ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Advertisement
<