
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति आरक्षण के वर्गीकरण पर केंद्र की एनडीए सरकार के रवैये के खिलाफ विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनो द्वारा आहूत भारत बंद आज आदित्यपुर में प्रभावी रहा। इस दौरान बन्द समर्थकों के द्वारा आकाशवाणी चौक से लेकर एस टाइप चौक तक और एस टाइप चौक से आकाशवाणी चौक तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गयाl
इस दौरान राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एक साजिश के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों की एकता को खंडित करना चाहती हैl परंतु राजद कांग्रेस झामुमो सहित सभी विपक्षी दल भाजपा के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगेl इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा महिला नेत्री शारदा देवी, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव देवप्रकाश, राजेश कुमार यादव, नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, आर के अनिल, विमल दास, अजय यादव, ओम प्रकाश, बंधु यादव, एसडी प्रसाद, सकला मारडी, कांग्रेस नेता सुरेश धारी, खिरोद सरदार, सरयू पासवान, यदुनंदन राम, आरपी राही, राम आशीष राम, रामचंद्र पासवान, जीतू रजक सहित अन्य लोग शामिल थेl

