
उदित वाणी जमशेदपुर :शहर में एक बार फिर गैंगवार की शुरुआत नजर आ रही है. गुरुवार को बाइक सवार अपराधियों ने छायानगर निवासी टकलू लोहार की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इधर, शुक्रवार दोपहर मानगो क्षेत्र में भी गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटना मानगो के पोस्टऑफिस रोड की है.


इस घटना में एक युवक को गोली लगी है. घायल का इलाज टीएमएच में चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Advertisement
<

